Tag Archives: oneindia

शिया गुट ने बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया

बहरीन में मुख्य शिया विपक्षी गुट अल-बेफ़ाक़ ने प्रदर्शन समाप्त करने के लिए शाह हमाद का बातचीत का प्रस्ताव ठुकरा दिया है.

Posted in Uncategorized | Comments Off

न्यूजीलैंड की अर्थव्यस्था में भारतीय छात्रों की…

वेलिंगटन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में शिक्षा और फिर नौकरी पाने के लिए पहुंचने वाले विदेशी छात्रों में सबसे अधिक संख्या भारतीय छात्रों की है। यहां की अर्थव्यवस्था में भी उनका अहम योगदान है। इसके बाद चीनी छात्रों का स्थान आता है, जो शिक्षा और नौकरी के जरिये यहां की अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं।

Posted in Uncategorized | Also tagged Comments Off

अमेरिका के मेडीकेयर जालसाजी मामले में 6 भारतीय-अमेरिकी…

वाशिंगटन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में मेडीकेयर जालसाजी मामले में गिरफ्तार हुए 100 से अधिक डॉक्टरों, नर्सो और स्वास्थ्यकर्मियों में से कम-से-कम छह भारतीय मूल के हैं।

Posted in Uncategorized | Also tagged Comments Off

समिति सुनेगी एयर एंडियाकर्मियों की शिकायतें (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन मंत्री व्यालार रवि ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया के कर्मचारियों की शिकायतें सुलझाने के लिए जल्दी ही एक समिति गठित की जाएगी।

Posted in Uncategorized | Also tagged , Comments Off

नक्सलियों ने अगवा जिलाधिकारी की रिहाई की समय सीमा बढ़ाई…

नई दिल्ली/भुवनेश्वर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। नक्सलियों ने मलकानगिरी के अगवा जिलाधिकारी आर. विनील कृष्णा और जूनियर इंजीनियर पवित्र मोहन माझी की सकुशल रिहाई के लिए दी गई समय सीमा को 48 घंटे के लिए बढ़ा दी है। साथ ही सरकार ने नक्सलियों के साथ वार्ता शुरू करने के लिए दो शिक्षाविदों को मोर्चे पर लगाया है।

Posted in Uncategorized | Comments Off

आंध्र के विधायक पर हमला करने वाले चालक को जेल

हैदराबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक ई.राजेंद्र के चालक को शुक्रवार को 29 मार्च तक के लिए जेल भेज दिया गया। उसने एक दिन पहले आंध्र प्रदेश विधानसभा परिसर में लोक सत्ता पार्टी के अध्यक्ष पर हमला किया था।

Posted in Uncategorized | Also tagged Comments Off

बांदा में एक और दलित किशोरी से बलात्कार (लीड-1)

बांदा, 18 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा में नरैनी विधायक पुरूषोत्तम नरेश द्विवेदी द्वारा एक दलित लड़की को बंधक बनाकर किए गए बलात्कार का मामला अभी थमा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री मायावती के बांदा आगमन के पांच दिन पूर्व इसी क्षेत्र के नसेनी गांव में एक दबंग युवक ने अनुसूचित वर्गीय किशोरी से तमंचे की नोंक पर बलात्कार कर कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी।

Posted in Uncategorized | Also tagged Comments Off

मैंना सोचा आडवाणी ने राजनीति छोड़ दी : सोनी

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सोचती थीं कि आडवाणी ने ‘राजनीति छोड़ दी’ है। भाजपा द्वारा काले धन के खातों पर जारी रिपोर्ट में सोनिया गांधी के नाम का जिक्र आने पर आडवाणी ने खेद प्रकट किया है। उनके खेद प्रकट करने पर सोनी ने यह टिप्पणी की।

Posted in Uncategorized | Also tagged Comments Off

उल्फा से शांति वार्ता सकारात्मक कदम : प्रधानमंत्री

गुवाहाटी, 18 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रतिबंधित संगठन युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) और सरकार के बीच शांति वार्ता असम में शांति और समृद्धि के नए युग का सूत्रपात कर सकती है।

Posted in Uncategorized | Also tagged Comments Off

उड़ीसा में बंधक जिलाधिकारी का सुराग नहीं, नक्सलियों की…

भुवनेश्वर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा सरकार ने नक्सलियों द्वारा अगवा मलकानगिरी के जिलाधिकारी आर. विनील कृष्णा और जूनियर इंजीनियर पवित्र मोहन माझी की सकुशल रिहाई के लिए शुक्रवार को नक्सलियों से अपने 48 घंटे के समय सीमा को बढ़ाने का अनुरोध किया। सरकार ने साथ ही नक्सलियों के साथ वार्ता शुरू करने के लिए दो शिक्षाविदों को मोर्चे पर लगाया है।

Posted in Uncategorized | Also tagged , Comments Off
8 visitors online now
8 guests, 0 members
Max visitors today: 13 at 03:57 am UTC
This month: 44 at 02-13-2011 01:00 pm UTC
This year: 44 at 02-13-2011 01:00 pm UTC
All time: 72 at 07-18-2010 11:59 pm UTC