Tag Archives: भारत
तमिलनाडु में 3 सेज में होगा 3400 करोड़ रुपये का निवेश
चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने शनिवार को कहा कि राज्य की तीन सूचना प्रौद्योगिकी-विशेष आर्थिक क्षेत्र (आईटी-सेज) में 3,400 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे पांच सालों में 90,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
गरीब देशों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने की अपील
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारत द्वारा सबसे पिछड़े देशों (एलडीसी) के लिए 50 करोड़ डॉलर की सहायता देने की घोषणा करने के एक दिन बाद शनिवार को दुनिया के अन्य देशों से भी इन देशों की गरीबी और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए राजनीतिक प्रतिबद्धता दिखाने की अपील की गई।
हरियाणा में नियमित होंगी 1 हजार कालोनियां
चंडीगढ़, 19 फरवरी (आईएएनएस)। समूचे हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में 1,000 से अधिक अवैध कालोनियों को नियमित कर निवासियों को सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
मोलदोवा के लोग सबसे बड़े पियक्कड़
मास्को, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्वी यूरोपीय देश मोलदोवा के लोग सबसे अधिक शराब पीते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यहां प्रति व्यक्ति अल्कोहल की खपत किसी भी दूसरे देश से अधिक है।
पानी टंकी की दीवार गिरने से 3 बच्चों की मौत
लातूर (महाराष्ट्र), 19 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के लातूर शहर के निकट एक पानी टंकी की दीवार गिरने से इसमें दबकर तीन बच्चों की मौत हो गई।
अमेरिका के मेडीकेयर जालसाजी मामले में 6 भारतीय-अमेरिकी…
वाशिंगटन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में मेडीकेयर जालसाजी मामले में गिरफ्तार हुए 100 से अधिक डॉक्टरों, नर्सो और स्वास्थ्यकर्मियों में से कम-से-कम छह भारतीय मूल के हैं।
सर्वोच्च न्यायालय ने बालाकृष्णन के खिलाफ वादपत्र पर…
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक सम्पति अर्जित करने की कथित शिकायत पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा की गई जांच पर स्थिति रिपोर्ट मांगी।
केरल के पूर्व मंत्री पिल्लै को जेल (लीड-1)
कोच्चि, 18 फरवरी (आईएएनएस)। केरल के पूर्व बिजली मंत्री आर. बालकृष्णन पिल्लै द्वारा स्वयं को एक विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किए जाने के बाद उन्हें शुक्रवार को केंद्रीय कारागार भेज दिया गया। एक दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें एक साल कैद की सजा सुनाई थी।
समिति सुनेगी एयर एंडियाकर्मियों की शिकायतें (लीड-1)
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन मंत्री व्यालार रवि ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया के कर्मचारियों की शिकायतें सुलझाने के लिए जल्दी ही एक समिति गठित की जाएगी।
आंध्र के विधायक पर हमला करने वाले चालक को जेल
हैदराबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक ई.राजेंद्र के चालक को शुक्रवार को 29 मार्च तक के लिए जेल भेज दिया गया। उसने एक दिन पहले आंध्र प्रदेश विधानसभा परिसर में लोक सत्ता पार्टी के अध्यक्ष पर हमला किया था।



