Tag Archives: oneindia
कार से 4900 कारतूस बरामद
पटना, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को एक कार से 4,900 कारतूस जब्त किया है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
गिलानी की अहमियत पर उमर व फारूक में मतभेद
जम्मू, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को स्वीकार किया कि कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी कश्मीर में एक कारक हैं। जबकि उमर के पिता फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि कश्मीर में गिलानी की कोई अहमियत नहीं है।
राष्ट्रमंडल खेल : आयोजन स्थलों पर सुरक्षा तैयारियां 15…
नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस 15 सितंबर को सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेगी। इसी दिन से इस आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने का दिल्ली पुलिस का प्रयास शुरू होगा।
जामिया बना साई का विशेष प्रशिक्षण स्थल
नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) विश्वविद्यालय को अपने नए प्रशिक्षिण स्थल के रूप में गोद लिया है। इसे साई के नए ‘एक्सटेंशन सेंटर’ के रूप में जाना जाएगा।
राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों की वैकल्पिक…
जयपुर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज सहित सभी छह मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेन्ट डॉक्टरों की हड़ताल को मद्देनजर चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आस-पास के क्षेत्रें व अन्यों जिलों में कार्यरत चिकित्सकों को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मेडिकल कॉलेजों में लगाया गया है।
राजस्थान के 15 शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने रविवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राजस्थान के 15 शिक्षकों को सम्मानित किया।
माओवादी मैदान से हटे, भारतीय राजदूत नेपाल से मिले…
सुदेशना सरकार
उप्र भाजपा कार्यसमिति की बैठक खत्म, एकता पर जोर (राउंडअप)
लखनऊ, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक के समापन पर रविवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता जब जनता का विश्वास हासिल करेंगे, पार्टी तभी प्रदेश में पहले नंबर पर पहुंचेगी।
राष्ट्रमंडल खेल : शीला दीक्षित ने कहा, दिल्ली तैयार है
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को कहा कि राजधानी खेलों के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन आयोजन की सफलता के लिए जरूरत अनुशासन की भावना और समर्पण की है, वह भी खासतौर से विद्यार्थियों से।
थलसेना प्रमुख श्रीलंका पहुंचे
कालंबो, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह पांच दिवसीय श्रीलंका दौरे पर रविवार को कोलंबो पहुंचे।


