Tag Archives: hindi
खाद्यान्न भंडारण पर सुझावों का पालन नहीं किया जा सकता :…
नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि भंडारण क्षमता के आधार पर खाद्यान्न की खरीददारी करने के सर्वोच्च न्यायालय के सुझाव का पालन नहीं किया जा सकता, क्योंकि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी देना होता है।
चालबाज़ पायलटों के ‘हवाई करतब’
चीन में 200 से अधिक पायलटों ने नौकरी पाने के लिए अपने कामकाज के अनुभवों के बारे में झूठी जानकारी दी.
कार से 4900 कारतूस बरामद
पटना, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को एक कार से 4,900 कारतूस जब्त किया है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
राष्ट्रमंडल खेल : आयोजन स्थलों पर सुरक्षा तैयारियां 15…
नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस 15 सितंबर को सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेगी। इसी दिन से इस आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने का दिल्ली पुलिस का प्रयास शुरू होगा।
सेंसेक्स 31 माह के सर्वोच्च शिखर पर (राउंडअप)
मुंबई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख रहा और जबरदस्त उछाल रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पिछले 31 माह के सर्वोच्च अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स 338.62 और निफ्टी 97.55 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए।
भारतीय परमाणु वैज्ञानिक होमी सेठना का निधन
मुंर्ब, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रख्यात परमाणु वैज्ञानिक होमी एन. सेठना का रविवार की देर रात यहां उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
जामिया बना साई का विशेष प्रशिक्षण स्थल
नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) विश्वविद्यालय को अपने नए प्रशिक्षिण स्थल के रूप में गोद लिया है। इसे साई के नए ‘एक्सटेंशन सेंटर’ के रूप में जाना जाएगा।
ट्वेंटी-20 : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया (लीड-2)
कार्डिफ, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। सोफिया गरडस मैदान पर रविवार को खेले गए ट्वेंटी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तानी टीम को पांच विकेट से पराजित कर दिया। माइकल यार्डी को एक विकेट लेने और नाबाद 35 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रेलवे प्रशासन का कुशीनगर में कड़ी चौकसी का निर्देश
कुशीनगर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अयोध्या मसले पर न्यायालय के आने वाले निर्णय से तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर पडरौना रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर रेलवे रेंज के पुलिस अधीक्षक जे.पी.सिंह ने सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों की अपातकालीन बैठक ली और उन्हें कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया।
बैतूल का अन्य शहरों से सड़क संपर्क कटा
भोपाल 5 सितम्बर,(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अनेक हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बैतूल का तो कई शहरों से सड़क संपर्क ही टूट गया है वहीं निचली बस्तियों में पानी भर जाने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।


