मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण में शुक्रवार को डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने मौजूदा चैंपियन डेक्कन चार्जर्स को 11 रनों से हरा दिया। अब तक आईपीएल में फिसड्डी साबित रही नाइट राइडर्स टीम ने महत्वपूर्ण जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की है। अब देखना यह है कि आगे उसका प्रदर्शन कैसा रहता है।
Original post:
आईपीएल-3 : नाइट राइडर्स ने मौजूदा चैंपियन को हराया…


